Monday 11 March 2019

चुनाव से पहले पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, सरकार ने मांगी इस मुस्लिम देश से मदद

आम चुनाव की घोषणा से ठीक पहले पेट्रोल - डीजल के दामों में फिर से तेजी को देखते हुए पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक देश सऊदी अरब से कच्चे तेल की दरों को उचित स्तर पर बनाए रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है। पेट्रोल और डीजल के दाम पिछले एक महीने में 2 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा बढ़ चुके हैं। इसके पीछे मुख्य रुप से अमेरिका और चीन के बीच व्यापार मोर्चे पर टकराव समाप्त होने की उम्मीद के साथ साथ तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक के सहयोगी रूस द्वारा तेल आपूर्ति में कटौती बढ़ाने की घोषणा शामिल है। चीनी-अमेरिका व्यापार युद्ध से वैश्विक आर्थिक गतिविधियों में गिरावट आई है।


To Get Free Trial 
Missed call @ 8817002233 
Call Us @ 8602780449
Mail Us = starindiamarket@gmail.com 
Visit = https://www.starindiaresearch.com/freetrial

No comments:

Post a Comment