Thursday 12 April 2018

बेस मेटल में भारी गिरावट, क्या हो रणनीति

बेस मेटल में आज भारी गिरावट आई है। इसमें पिछले दिनों की तेजी हवा हो गई है। कॉपर और एल्युमिनियम समेत सभी मेटल में जोरदार गिरावट पर कारोबार हो रहा है। वहीं कच्चे तेल में भी तेजी का रुख है। इसका दाम 3.5 साल की ऊंचाई पर चला गया है। जबकि कल की तेजी के बाद सोना कमजोर पड़ गया है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट पर कारोबार हो रहा है। ग्लोबल मार्केट में सोना करीब 3 महीने का ऊपरी स्तर छूने के बाद अब दबाव में है। दरअसल कल फेडरल रिजर्व की पिछली बैठक का ब्यौरा जारी हुआ था, जिसमें इस बात का संकेत मिला है कि अमेरिका में दरें तेजी से बढ़ सकती हैं। फिलहाल कॉमेक्स पर सोना 1350 डॉलर के नीचे आ गया है और कल से ऊपरी स्तर से करीब 15 डॉलर के नीचे कारोबार कर रहा है। इस बीच चांदी में हालांकि तेजी जारी है। दरअसल बेस मेटल से चांदी को सपोर्ट मिला है।



To Get Free Trial 
Missed call @ 9582541010 
Call Us @ 8822117117 
Mail Us = starindiamarket@gmail.com 
Visit = http://www.starindiaresearch.com/freetrail.php

No comments:

Post a Comment