ऑटो इंडस्ट्री बुरे दौर से गुजर रही है। ऑटो बिक्री में गिरावट का सिलसिला जारी है। देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी की मई में कुल बिक्री 22 फीसदी घट गई है। अप्रैल में भी मारुति की बिक्री में गिरावट आई थी। कंपनी का एक्सपोर्ट भी करीब 2.5 फीसदी घटा है। वही, मई में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 3 फीसदी गिर गई है। जबकि ने पहले की तुलना में करीब 20 फीसदी कम कमर्शियल गाड़ियां बेची हैं। वहीं दूसरी ओर एस्कॉर्ट्स की ट्रैक्टर बिक्री 18 फीसदी घटकर करीब 6800 यूनिट रह गई है।
.
मारुति सुजुकी
देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी की मई में कुल बिक्री सालाना आधार पर 22 फीसदी घट गई है। अप्रैल में भी मारुति की बिक्री में गिरावट आई थी। मई में घरेलू मार्केट में कंपनी ने सालाना आधार पर 23 फीसदी कम गाड़ियां बेचीं हैं। सालाना आधार पर कंपनी का एक्सपोर्ट भी करीब 2.5 फीसदी घटा है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा
मई में महिंद्रा एंड महिंद्रा कुल बिक्री सालाना आधार पर 3 फीसदी गिरकर 45,421 यूनिट रही है। इस अवधि में कंपनी की घरेलू बिक्री भी 2 फीसदी गिरकर 43,056 यूनिट रही है जबकि एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 22 फीसदी गिरकर 2365 यूनिट रहा है। मई में कंपनी की कुल ट्रैक्टर बिक्री 16 फीसदी गिरकर 24,704 यूनिट रही है।
वहीं, घरेलू ट्रैक्टर बिक्री सालाना आधार पर 17 फीसदी गिरकर 23,539 यूनिट रही है। हालांकि इस अवधि में कंपनी का ट्रैक्टर एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 3 फीसदी बढ़कर 1165 यूनिट रहा है।
एस्कॉर्ट्स
मई में एस्कॉर्ट्स की कुल ट्रैक्टर बिक्री सालाना आधार पर 18 फीसदी घटकर 6827 यूनिट रह गई है।
आइशर मोटर्स
कंपनी की कमर्शियल गाड़ियों की बिक्री सालाना आधार पर 19.7 फीसदी घटकर 4801 यूनिट रही है। साल 2018 के मई में कंपनी ने 5977 कमर्शियल गाड़ियों की बिक्री की थी। वहीं रॉयल एनफील्ड की बिक्री 17 फीसदी गिरकर 62 हजार 371 यूनिट रह गई है।