Friday 30 March 2018

सोना 650 रुपए हुआ सस्ता, 31300 रुपए प्रति दस ग्राम पर आए भाव

लोकल ज्वैलर्स और रिटेलर्स के बीच सुस्त डिमांड के कारण सोना सस्ता हो गया है। शुक्रवार को दिल्ली बुलियन मार्केट में सोने की कीमत 650 रुपए की गिरावट 31,300 रुपए प्रति दस ग्राम रह गईं। वहीं इंडस्ट्रियल यूनिट्स और क्वाइन मेकर्स के बीच कमजोर उठान के कारण चांदी की चमक भी फीकी पड़ गई है। चांदी की नई कीमत 600 रुपए गिरकर 39,150 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

इन वजहों से आई गिरावट
-मार्केट के जानकारों का कहना है कि डोमेस्टिक मार्केट में लोकल ज्वैलर्स और रिटेलर्स के बीच सोना के डिमांड में गिरावट आई है।
-वहीं दुनिया की अन्य प्रमुख करंसीज की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से भी सोने पर दबाव बढ़ा है।
-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर गुरुवार को 0.20 डॉलर की तेजी में 1,325.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा। वहीं अप्रैल का अमेरिकी सोना फ्यूचर हालांकि 0.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1,329.60 डॉलर प्रति औंस रह गया।
-वहीं ग्लोबल मार्केट में चांदी हाजिर 0.04 डॉलर की तेजी के साथ 16.33 डॉलर प्रति औंस रह गई।
















To Get Free Trial 
 Missed call @ 9582541010 
 Call Us @ 8822117117 
 Mail Us = starindiamarket@gmail.com 
 Visit = http://www.starindiaresearch.com/freetrail.php

No comments:

Post a Comment