Tuesday 7 March 2017

जैकपॉट शेयर: एक शेयर, देगा बंपर मुनाफे की गारंटी

जैकपॉट शेयर, ऐसा शेयर जिसमें निवेश से आपको बंपर मुनाफा मिलेगा। जैकपॉट शेयर वो शेयर है जो लंबी अवधि में तो शानदार मुनाफा देते ही हैं, छोटी अवधि में भी निवेशकों को शानदार रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं। यानि, मजबूत फंडामेंटल वाले ऐसे शेयर जिसमें आगे अच्छी तेजी की उम्मीद है।


आज का जैकपॉट शेयर: अशोक लेलैंड


अशोक लेलैंड, हिंदुजा ग्रुप की प्रमुख कंपनी है, जिसका गठन 1948 में हुआ था। ये कंपनी ट्रक और बस बनाने का काम करती है। अशोक लेलैंड देश की दूसरी सबसे बड़ी कमर्शियल व्हीकल बनाने वाली कंपनी है। वहीं बस बनाने वाली दुनिया की चौथी सबसे बड़ी कंपनी है। भारत के कुल बाजार का 33 फीसदी हिस्सा कंपनी का है। कंपनी भारत के अलावा अन्य 37 देशों में कारोबार करती है।

अशोक लेलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और मॉरीशस में नंबर एक कंपनी है। खाड़ी देशों और अफ्रीका में कंपनी का कारोबार काफी मजबूत है। कंपनी के पास कुल 9 फैक्ट्रियां है। ब्रिटेन की बस बनाने वाली कंपनी ऑप्टारे में इनका 75.1 फीसदी हिस्सा है। लंका अशोक लेलैंड में श्रीलंका सरकार के साथ जेवी किया है। वहीं यूएस की जॉन डेरे, जर्मनी की कॉन्टेनेंटल, एल्बोनेयर के साथ भी करार किया है।

कंपनी ने निसान के साथ करार खत्म कर हिस्सा खरीदा है। नए प्रोडक्ट से कंपनी ने एलसीवी सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत बनाई है। इस सेगमेंट में अच्छी कमाई की उम्मीद है। डिफेंस में अशोक लेलैंड सेना के सबसे बड़े सप्लायर है। नई रक्षा खरीद से कंपनी को फायदा होगा। नए मार्केट और प्रोडक्ट से कंपनी में ग्रोथ बढ़ेगी। अगले 5 साल में 25-30 फीसदी आय का लक्ष्य है।

एमएचसीवी सेगमेंट में कंपनी का बाजार हिस्सा 30.1 फीसदी से बढ़कर 33.7 फीसदी हुआ है। तीसरी तिमाही में इंडस्ट्री की बस बिक्री 30 फीसदी बढ़ी है। वहीं ट्रक बिक्री 3 फीसदी घटी जबकि कंपनी की बिक्री 9 फीसदी उछली है।  जनवरी में दाम बढ़ने से कंपनी के मार्जिन सुधरे हैं। नोटबंदी का असर खत्म होने से डिस्काउंट कम होगा।

अशोक लेलैंड पर आउटलुक पॉजिटीव है। बंद पड़े इंफ्रा प्रोजेक्ट शुरु होने से कंपनी को फायदा होगा। बीएसआईवी लागू होने से मार्च में कंपनी की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। स्क्रैप पॉलिसी लागू होने से भी बिक्री बढ़ेगी।

कंपनी के बही-खाते पर डेट-इक्विटी रेश्यो 0.24 गुना है और कुल कर्ज 1984 करोड़ रुपये है जिसमें से 22 फीसदी कम हुआ है। कंपनी के पास 1568 करोड़ रुपये की नकद है। कंपनी में एमएचसीवी सेगमेंट से 72 फीसदी, एलसीवी सेगमेंट से 5 फीसदी, पार्टस से 8 फीसदी, डिफेंस से 5 फीसदी, एक्सपोर्ट से 10 फीसदी आय आती है।

No comments:

Post a Comment