Monday 1 July 2019

ये हैं आज के चर्चित शेयर, इन पर बनी रहे नजर

शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।



NTPC / TATA POWER / ADANI POWER TORRENT POWER

जेनरेशन कंपनियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। पावर जेनरेशन कंपनियों की पेमेंट से जुड़ी मुश्किलें खत्म होंगी। सरकार ने पेमेंट सिक्योरिटी मेकैनिज्म को मंजूरी दी गई है। अब बिजली खरीदने से पहले डिस्कॉम को भुगतान करना होगा। आज NTPC, टाटा पावर जैसे शेयरों में एक्शन दिख सकता है।

अब बिजली खरीदने से पहले डिस्कॉम को लेटर ऑफ क्रेडिट देना होगा। पेमेंट नहीं करने पर जनरेशन कंपनियां एलसी को इनकैश करा लेंगी। डिस्कॉम स्पॉट मार्किट से भी बिजली नहीं खरीद पाएंगी। बता दें कि डिस्कॉम पर जनरेशन कंपनियों का करीब 40 हज़ार करोड़ रु बकाया है।

TRIVENI ENGG DHAMPUR SUGAR MAWANA SUGAR DALMIA BHARAT BALRAMPUR KCP

चीनी मिलों को बड़ी राहत की तैयारी है। गन्ने की सरकारी कीमत में बढ़ोतरी नहीं करने का प्रस्ताव है। सूत्रों के हवाले में मिली जानकारी के मुताबित 3 बड़े फैसलों को जल्द कैबिनेट मंजूरी मिल सकती है। इन तीन प्रस्तावों पर रक्षा मंत्री की अगुवाई में बने मंत्रियों के समूह में चर्चा हुई है। सूत्रों के मुताबिक गन्ने की खरीद की सरकारी कीमत नहीं बढ़ाने का प्रस्ताव है। अभी सरकारी कीमत 275 रुपए प्रति क्विंटल है। सीएसीपी ने भी सरकारी कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं करने की सिफारिश की है। 50 सूत्रों के मुताबिक 50 लाख टन चीनी का बफर स्टॉक करने का प्रस्ताव है। पिछले साल 30 लाख टन चीनी का बफर स्टॉक बनाने का फैसला लिया गया था। बफर स्टॉक की चीनी की कीमत के बराबर सरकार फाइनेंश करती है। इसपे आने वाले स्टोरेज, इंश्योरेंस चार्ज का सरकार वहन करती है। अगले शुगर सीजन के लिए एक्सपोर्ट पॉलिसी की घोषणा जल्द होगी। बतां दें कि एक्सपोर्ट पॉलिसी के तहत एक्सपोर्ट करने पर सब्सिडी मिलती है।

जून ऑटो बिक्री के आंकड़े आज

जून ऑटो बिक्री के आंकड़े आज आएंगे। अनुमान है कि जून में ऑटो सेक्टर की रफ्तार घट सकती है। मारुति, टाटा मोटर्स और M&M की बिक्री पर दबाव का अनुमान है।

RELIANCE HOME FINANCE

कंपनी ने 400 करोड़ रुपये  के NCD पर डिफॉल्ट किया है। ये रकम Reliance Mutal Fund को चुकानी थी।

RELIANCE CAPITAL

कंपनी ने अपने तिमाही नतीजे टाल दिए हैं।

EVEREADY

कंपनी के ऑडिटर PwC ने इस्तीफा दे दिया है। PwC ने कहा है कि Inter-co Deposits और Recovery के सबूत नहीं हैं। Singhi & Co कंपनी के नए ऑडिटर होंगे।

DHFL

DHFL के Lenders की आज अहम बैठक है जिसमें 90,000 करोड़ रुपये के कर्ज की वसूली पर चर्चा होगी। RBI के नए सर्कुलर के हिसाब से ये वसूली होगी।

JET AIR

सूत्रों के मुताबिक Hinduja-Etihad Consortium की IBC के तहत बोली लगाने की तैयारी है। इसके लिए Hinduja-Etihad Consortium ने IRP से संपर्क किया है। Tata Group भी बोली लगाने पर विचार कर रहा है।

JSW STEEL

ACCIL को खरीदने के लिए JSW STEEL की बोली मंजूर हो गई है। Lenders ने JSW STEEL की 1525 करोड़ रुपये की बोली मंजूर की है। ACCIL के ऊपर 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज है।

फोकस में Aviation सेक्टर

ATF के दाम 5.9 फीसदी तक घटाए गए हैं। ATF के दामों में 3,806/kL की कटौती की गई है।

फोकस में BHARTI AIRTEL

LSE पर Airtel Africa का IPO पहले दिन 16 फीसदी गिरकर बंद हुआ है। ये 80 पेंस के मुकाबले 67 पेंस/शेयर पर बंद हुआ है।

To Get Free Trial 
Missed call @ 8817002233 
Call Us @ 9893024247
Mail Us = starindiamarketresearch@gmail.com
Visit = https://www.starindiaresearch.com/freetrial

No comments:

Post a Comment