Thursday 8 June 2017

कच्चे तेल में तेज गिरावट, सोने में आई तेजी

अमेरिकी भंडार में अचानक बढ़ोतरी से कच्चे तेल में 5 फीसदी की तेज गिरावट आई है। अमेरिका में कच्चे तेल का उत्पादन 33 लाख बैरल बढ़ा है। इसके अलावा लीबिया में भी उत्पादन बढ़ने की आशंका है, लीबिया ने 12.5 लाख बैरल प्रतिदिन तेल उत्पादन का लक्ष्य रखा है।

फिलहाल लीबिया में 8.35 लाख बैरल प्रतिदिन तेल उत्पादन हो रहा है। इन खबरों के चलते ब्रेंट क्रूड 48 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा है और नायमेक्स 46 डॉलर के नीचे फिसल गया है। लेकिन सोना 7 महीने की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बना हुआ है।

No comments:

Post a Comment